breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

मुख्य चुनाव आयुक्त मामलाः इस मामले को बेवजह दिया जा रहा तूलःसीएम धामी

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े विवाद पर बयान दिया है। सीएम धामी ने कहा कि हर कार्यालय में कामकाज का एक तय प्रोसीजर होता है। अधिकारी अपनी टिप्पणियां दर्ज करते हैं, लेकिन अंतिम निर्णय सामूहिक रूप से लिया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के मामले को बेवजह राजनीतिक तूल दिया जा रहा है. वहीं, हरीश रावत को उन्होंने सम्मानित नेता बताया है।
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर कार्यालय में काम करने का एक निर्धारित प्रोसीजर होता है। अधिकारी किसी भी रिपोर्ट या प्रस्ताव पर अपनी-अपनी टिप्पणियां दर्ज करते हैं, लेकिन अंतिम निर्णय सामूहिक रूप से लिया जाता है। मुख्यमंत्री धामी ने उदाहरण देते हुए कहा कि सचिवालय में भी अधिकारी किसी रिपोर्ट या फाइल पर अपनी टिप्पणी देते हैं। इसके बाद पूरी प्रक्रिया के तहत निर्णय लिया जाता है। सीएम धामी ने कहा जो फैसला जनहित में होता है, वही अंतिम रूप से लिया जाता है। मुख्यमंत्री ने मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े मामले को लेकर कहा कि इसे बेवजह राजनीतिक तूल दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के बयान के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को लेकर भी सवाल पूछा गया। हरिद्वार से हरीश रावत के चुनाव लड़ने की चर्चाओं से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री की तारीफ की।
सीएम धामी ने कहा कि हरीश रावत राज्य के बहुत सम्मानित नेता हैं। उनका पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हरीश रावत स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।