breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

प्रेम प्रसंग के शक में युवक ने अपनी बहन व पड़ोसी की गोली मारकर कर दी हत्या

रुड़की।  शनिवार सुबह झबरेड़ी कलां गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपनी बहन व पड़ोस में रहने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे दोनों की मौत हो गयी।  वारदात के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार अमन पुत्र रामकुमार कश्यप निवासी झबरेड़ी कलां पर आरोप है कि उसने अपनी 23 साल की बहन और 20 साल के सूरज पर गोली चला दी। जिससे दोनों की मौत हो गयी। घटना को अंजाम देकर अमन मौके से फरार हो गया। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही तत्काल झबरेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से वारदात की जानकारी ली और मामले में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया है।
एसपी देहात अभय सिंह ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है एक ही गांव के दो परिवारों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा था। करीब एक वर्ष पूर्व भी इस मामले में कहासुनी और विवाद की बात सामने आई थी। पुलिस अब पुराने विवाद समेत घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात में प्रयुक्त तमंचा आरोपित के पास कहां से आया।युवती और पड़ोसी युवक से जुड़ी इस वारदात के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी देहात अभय सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है।